सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Multi Level Marketing किसे कहते है ? - (What is MLM)

MLM अर्थार्थ Multi Level Marketing मुख्या रूप से आधारित होता है , Word of Mouth Marketing पर। WOM दुनियाँ की सबसे पुरानी मार्केटिंग पद्धति है जो आज तक विद्धमान है।  आइये जाने WOM  के बारे में। 

Word of Mouth Marketing या Network Marketing 

एक ऐसी मार्केटिंग रणनीति है, जिसमें ग्राहक किसी उत्पाद या सेवा के बारे में अपने अनुभवों को दूसरों के साथ साझा करते हैं। यह एक मुफ्त और अक्सर प्रभावशाली तरीका होता है,  जिसके ज़रिए लोग किसी उत्पाद या ब्रांड के बारे में जानते हैं और उस पर विश्वास करते हैं। क्योकि अपने खास लोग अपने अनुभव के बारे में बताते है , इसलिए अविश्वास का तो प्रश्न ही नहीं उठता है। 

यह दुनिया का सबसे पुराना मार्केटिंग का तरीका है,  और आज तक बरकरार है ।  

सरल शब्दों में: जब आप किसी रेस्तरां में गए और खाना बहुत पसंद आया, तो आपने अपने दोस्तों को इसके बारे में बताया। यही वर्ड-ऑफ़-माउथ मार्केटिंग है। 

WOM Marketing


आपने MLM अर्थात Multi Level Marketing का नाम सुना होगा,  वे अपनी मार्केटिंग के लिए सिर्फ वर्ड ऑफ माउथ मार्केटिंग का इस्तेमाल करते हैं। 

क्यों है WOM मार्केटिंग महत्वपूर्ण?

 * विश्वसनीयता: लोगों को दोस्तों और परिवार के सुझावों पर अधिक भरोसा होता है। क्योंकि वो यह विश्वास करते है कि मेरा अपना दोस्त या रिश्तेदार कभी भी गलत सलाह नहीं देंगे. 

 * पहुंच: सोशल मीडिया और इंटरनेट के ज़रिए WOM तेजी से फैलता है। क्योंकि अब सभी लोग सोशल मीडिया पर हर बात शेयर कर रहे है, और Product के लिंक भी शेयर कर रहे है   , फिर ऑनलाइन मार्केट के कारण अब हर Product सबकी पहुंच में है. जरा सोचिए कि अगर किसी को कोई Product खरीदना है,  तो वह उस Product के बारे में सबसे पहले अपने दोस्त या रिश्तेदार से सलाह लेगा, वो उसको अपना अनुभव बनाएंगे, फिर वो इन्टरनेट पर थोड़ा रिसर्च कर के, उक्त Product का ऑर्डर प्लेस कर देगा,  हाँ   , Product रिसर्च करते समय उसके दिमाग में अपने दोस्त या रिश्तेदार की कहीं हुई बाते ही घूम रही होती है,  इसलिए यदि कोई शंका होती हैं तो भी वह शंका समाधान के लिये उसी दोस्त या रिश्तेदार से सलाह लेता है l

 * लागत प्रभावी: यह एक मुफ्त मार्केटिंग रणनीति है। अपने देश मे लोग सलाह देने के पैसे नहीं लेते, उल्टे उन्हें अच्छा लगता है, 

WOM मार्केटिंग के उदाहरण:

 * सोशल मीडिया पर उत्पाद समीक्षा: जब कोई व्यक्ति किसी उत्पाद के बारे में अपनी राय फेसबुक या इंस्टाग्राम पर साझा करता है,  तो इसे Product Review कहते हैं, आज कल लोग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले गूगल पर उसकी समीक्षा जरूर पढ़ते है। 

 * दोस्तों के बीच बातचीत: जब आप किसी दोस्त को किसी नए प्रोडक्ट के बारे में बताते हैं, वह दोस्त भी किसी अन्य को उक्त प्रोडक्ट के बारे में चर्चा करता है, इसी को mouth publicity कहते हैं। 

 * ब्लॉग पोस्ट और ऑनलाइन फोरम: जब लोग किसी उत्पाद या सेवा के बारे में अपनी राय ऑनलाइन साझा करते हैं।

WOM मार्केटिंग को कैसे बढ़ावा दें:

 * अच्छा उत्पाद या सेवा प्रदान करें: यदि आपका उत्पाद अच्छा है, तो लोग स्वतः ही इसके बारे में बात करेंगे।

 * ग्राहकों की प्रतिक्रिया पर ध्यान दें: ग्राहकों की शिकायतों को सुलझाएं और उनकी सराहना करें।

 * सोशल मीडिया का उपयोग करें: सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें और ग्राहकों के साथ बातचीत करें।

 * इंफ्लुएंसर मार्केटिंग: लोकप्रिय लोगों को अपने उत्पाद का प्रचार करने के लिए कहें।

निष्कर्ष:

WOM मार्केटिंग किसी भी व्यवसाय के लिए एक शक्तिशाली उपकरण हो सकता है। यदि आप अपने ग्राहकों को संतुष्ट रखते हैं और उन्हें बात करने का मौका देते हैं, तो आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने में सफल हो सकते हैं।

MULTI LEVEL MARKETING (MLM)

आपने सोशल मिडिया पर या किसी इवेंट में कई ऐसे प्रोग्राम देखे होंगे जहाँ एक सूट -बूट में खड़ा बंदा अबको करोड़पति बनाने का सपना दिखा रहा होता है , उसके हाँथ में एक  कलम होता है और वह उससे एक डैश बोर्ड पर कुछ गोले बना रहा होता है।  इनमे शुरू में वह दो गोले बनाता है।  फिर उसके निचे दो -दो और छोटे गोले और उसके निचे कई गोले।  
फिर समझाता है की आपको अपने निचे सिर्फ दो लोगो को ज्वाइन कराना  है , और उसके बाद वो दो भी आप ही की तरह दो और लोगो को अपने निचे ज्वाइन कराएँगे , इसी तरह ज्वॉइन किये हुए सभी लोग दो - दो लोगो को ज्वाइन कराएँगे , और सभी लोग तथाकथित कंपनी का अपना - अपना प्रोडक्ट इस्तेमाल करेंगे। 
इस तरह आपका प्रोडक्ट सेल्लिंग दिन - रात बढ़ता चला जायेगा , और एक दिन आपको काम करने की जरुरत नहीं होगी।  आपके पास अपने आप , आप के हिस्से का कमीशन आता रहेगा।  और यह इतना ज्यादा होगा कि आप इससे अपने जरुरत की हर एक चीज खरीद पाएंगे। 
आपका अपना घर होगा , घर के बाहर मर्सेडीज़ गाड़ी होगी और साथ में विदेश यात्राएं भी होगी।  
इसको कहते है MLM , यानी MULTI LEVEL MARKETING.

वह बाँदा कोई सामान नहीं बेच रहा होता है बल्कि दुनियाँ की सबसे शानदार जिंदगी जीने का सपना दिखा रहा होता है। 
यह सब नया नहीं है , यह सपने बेचने का कार्य 90 के दशक से लगातार चल रहा है।  और इस सपने को सच करने और धरातल पर लेन वाली सबसे बड़ी कंपनी का नाम है - AMWAY.

AMWAY जिसने मल्टी लेवल मार्केटिंग को धरातल पर लाया और सबके सपने साकार किये , लेकिन आज के समय यह समय की आंधी में गायब सा हो गया।  आइये सबसे पहले पढ़ते है , इस प्लान को शुरुआत करने वाले एमवे  के बारे में , इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए क्लिक करे - AMWAY.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टैली का इतिहास (History of Tally Software)

दोस्तो, आओ टैली सीखे के सीरीज में हम सबसे पहले पढ़ते है- टैली का इतिहास। क्योकि हम जिस भी विषय के बारे मे जानकारी रखना चाहते है, तो सबसे पहले उसके इतिहास के बारे में जानकारी लेते है।  हम भी यहाँ Tally के सफर मे शुरुआत से लेकर आज तक के Tally के उत्थान व विकास की यात्रा की जानकारी लेते है।   Tally software के प्रदाता है - Tally Solutions Enterprises Resources Planning Company. इसकी शुरुआत आज से करीब तीन दशक पूर्व होती है जब मि. श्याम सुन्दर गोयनका जी कलकत्ता से बंगलोर अपना टेक्सटाइल का बिज़नेस स्थापित करने को जाते है , उस वक्त व्यवसाय करते हुए उन्हें एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर की आवश्यकता  हुई , परन्तु उस वक्त के अधिकांश सॉफ्टवेयर उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।  इस कारण  से उन्होंने अपने बेटे मि. भरत  गोयनका  जो की मैथमेटिक्स में ग्रेजुएट थे , को एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर को डेवलप करने का कार्य सौपा , और इस तरह वर्ष 1986 में Tally solution का जन्म हुआ।  भरत गोयनका जी ने पहले अपने सॉफ्टवेयर का नाम रक्खा था - Peutronics financial Accountant और उन्होंने ए...

गैर सरकारी संगठनों और ट्रस्टों के लिए धारा 12ए के तहत पंजीकरण के लाभ (Section 12A Registration Benefits for NGOs & Trusts)

क्या आप जानते है कि दुनियाँ की सबसे धनी क्रिकेट संस्था BCCI टैक्स नहीं देती है ? क्यों और कैसे ?, यह जानते है।  जैसा कि आपको पता है कि BCCI ( Board of Control for Cricket in India) भारत में क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था है , भारत देश में होने वाले क्रिकेट से सम्बंधित हर कार्य इसके नजर में ही अंजाम होते है , और इस संस्था की एक और खासियत जो इसे सबसे महत्वपूर्ण बनती है वह है , यह दुनिया की सबसे धनी क्रिकेट बॉडी है , और दुनिया की सबसे बड़े तीन दिग्गज ( आस्ट्रेलिया , इंग्लैंड ,भारत ) में से एक है।  और चुकि दुनियाँ में क्रिकेट फैंस की सबसे बड़ी संख्या भारत वर्ष में है इसलिए इसे  क्रिकेट की दुनिया में सबसे शक्तिशाली संस्था माना जाता है।  BCCI के बारे में प्रमुख जानकारी - स्थापना - भारत में इसकी स्थापना वर्ष 1928 को दिसंबर के महीने में हुआ था।  मुख्यालय - इसका मुख्यालय वानखेड़े स्टेडियम , मुंबई में है।  सदस्य - यह दुनिया में क्रिकेट को चलाने  वाली संस्था - ICC ( International Cricket Council ) का सदस्य है।  BCCI के द्वारा किया जाने वाले कार्य  यह संस्था...

भारत में कितने प्रकार के कर लागु है ? (Tax structure in India)

हमारा देश एक विकाशशील देश है , देश के विकास , और जनता की सेवा का ज्यादातर दायित्व हमारी भारत सरकार , राज्य सरकार व् स्थानीय निकाय  वहन करती है , इन सभी के लिए वर्ष के शुरुआत में 1 फरवरी को आने वाले वर्ष के लिए खर्चो और उसकी पूर्ति का बजट संसद में पेश किया जाता है ,

TALLY में ZERO VALUE SALE ENTRY कैसे करे ?

दोस्तों , क्या आप टैली में ZERO PAISE की ENTRY कर सकते है ? जी हाँ , दोस्तों, आप यह कर सकते है , आपने सुना होगा , कई बार हम किसी कंपनी का SALE TARGET पूरा करते है तो कंपनी हमें अपने कुछ प्रोडक्ट फ्री में या ZERO VALUE पर दे देती है।  कभी - कभी कोई कंपनी कोई प्रोडक्ट FREE SAMPLE के रूप में भी देती है।  तब वहां हमें ZERO VALUE का SALE VOUCHER बनाना पड़ता है , और ऐसे ट्रांसक्शन ही ZERO VALUE TRANSACTION कहे जाते है।  लेकिन इसकी एंट्री जब हम DEFOLT टैली में करते है तब टैली ZERO VALUE के TRANSACTION को ACCEPT नहीं करता है , उसे लगता है की आपने एंट्री करने में कुछ भूल हो गयी है , इस कारण आप जीरो वैल्यू का एंट्री कर रहे है , और वह आपकी एंट्री को SAVE नहीं करता है।  अब क्या करे ? TALLY में ZERO VALUE के VOUCHER ENTRY ऐसे करे   इसके लिए आपको GATEWAY OF TALLY में ALTER पर जाना है।  यहाँ आपको SELECT करना है - VOUCHER TYPE अब आपके सामने आपके सभी VOUCHERS की लिस्ट आ जाएगी।  अब आपको जिस वाउचर पर जीरो वैल्यू को चालू करना है , उसे सेलेक्ट कर लेंगे।  जैसे यदि आपक...