दोस्तों , क्या आप टैली में ZERO PAISE की ENTRY कर सकते है ?
जी हाँ , दोस्तों, आप यह कर सकते है , आपने सुना होगा , कई बार हम किसी कंपनी का SALE TARGET पूरा करते है तो कंपनी हमें अपने कुछ प्रोडक्ट फ्री में या ZERO VALUE पर दे देती है। कभी - कभी कोई कंपनी कोई प्रोडक्ट FREE SAMPLE के रूप में भी देती है। तब वहां हमें ZERO VALUE का SALE VOUCHER बनाना पड़ता है , और ऐसे ट्रांसक्शन ही ZERO VALUE TRANSACTION कहे जाते है।
लेकिन इसकी एंट्री जब हम DEFOLT टैली में करते है तब टैली ZERO VALUE के TRANSACTION को ACCEPT नहीं करता है , उसे लगता है की आपने एंट्री करने में कुछ भूल हो गयी है , इस कारण आप जीरो वैल्यू का एंट्री कर रहे है , और वह आपकी एंट्री को SAVE नहीं करता है। अब क्या करे ?
TALLY में ZERO VALUE के VOUCHER ENTRY ऐसे करे
- इसके लिए आपको GATEWAY OF TALLY में ALTER पर जाना है।
- यहाँ आपको SELECT करना है - VOUCHER TYPE
- अब आपके सामने आपके सभी VOUCHERS की लिस्ट आ जाएगी।
- अब आपको जिस वाउचर पर जीरो वैल्यू को चालू करना है , उसे सेलेक्ट कर लेंगे।
- जैसे यदि आपको PURCHASE VOUCHER में ZERO VALUE ENTRY को चालू करना है।
- तो आप यहाँ पर PURCHASE VOUCHER को SELECT करे।
- अब आपका वाउचर - ALTERED MODE में OPEN हो जायेगा।
- यहाँ पर आपको नीचे नजर आएगा - ALLOW ZERO-VALUED TRANSACTIONS.
- इसके आगे सेलेक्ट पर आपको "NO" लिखा हुआ मिलेगा , आप उसे "YES" कर दीजिये।
ZERO VALUED ENTRIES किसे कहाँ जाता है ?
यदि ZERO VALUED ENTRIES के सन्दर्भ में आपसे कोई QUSTION पूछा जाये तो आप उसका उत्तर लिखेंगे -
ज़ीरो वैल्यूड प्रविष्टियाँ वे प्रविष्टियाँ हैं जहाँ वाउचर प्रविष्टि बिना किसी मान के की जाती है. मापदंडों में से एक (मात्रा या दर) का कोई मूल्य नहीं हो सकता है, लेकिन रिकॉर्ड में अद्यतन करने की आवश्यकता है.. यहाँ पर हमें स्टॉक तो प्राप्त हुआ है लेकिन उसकी कोई वैल्यू नहीं है , इसलिए स्टॉक की एंट्री के लिए हमें वाउचर एंट्री करने की आवश्यकता है , और साथ ही चूँकि उसकी कोई वैल्यू नहीं है इसलिए उसकी एंट्री हम ZERO VALUED ENTRIES के अंतर्गत करते है।
कभी कभी हमें अपने ग्राहक को कुछ माल बतौर सैंपल भेजना पड़ता है , इसके लिए हमें कभी कभार जीरो वैल्यू की इनवॉइस बनानी पड़ती है।
इसको करने के लिए आपको टैली प्राइम में वाउचर क्रिएशन के समय ही आपसे टैली पूछता है की आप इस वाउचर में जीरो वैल्यू की भी कोई एंट्री करेंगे या नहीं , यदि आप को करना है तो उस समय आप इसे " YES " कर दे।
बाद में जब आप उपरोक्त वाउचर को जीरो वैल्यू में स्टोर करेंगे तो टैली उसे Accept कर लेंगा।
टैली प्राइम में इसका प्रोसेस Tally ERP से अलग है , आप Tally ERP में F11 प्रेस कर के खुलने वाले मास्टर विंडो में इसे Activate करते थे , और यह सभी Vouchers में एक साथ ही लागू हो जाता था , परन्तु टैली प्राइम में इसे प्रत्येक वाउचर टाइप में अलग अलग ACTIVATE करना पड़ेगा।


bahut achha
जवाब देंहटाएं