टी डी एस क्या है और टी डी एस की दरे कितनी है ? ( TDS RATES IN FY 2026-27 )

टी डी एस  एक प्रकार से INCOME TAX का ही एक रूप है , जैसा कि आप जानते है की INCOMETAX एक DIRECT TAX है जो व्यक्ति , व्यावसायिक संस्थाओ के आमदनी पर सरकार के द्वारा लगाया जाता है , परन्तु इसकी  गरणा वार्षिक होती है , और वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पश्चात ही किसी व्यकित या व्यावसायिक संस्थान के लाभ - हानि का पता चल पाता है और उसके पश्चात ही सरकार को उसके हिस्से की TAX AMOUNT मिल पाती है । 

लेकिन सरकार को अपने खर्च REGULAR करने पड़ते है , इसके लिए उसे निरंतर मुद्रा की आवश्यकता होती है , इसलिए सरकार अपनी आय को निरंतर बनाये रखने के लिए टी डी एस का प्रारूप ले कर आई। 

टी डी एस क्या है ? -  

इसके अंतर्गत  ऐसे व्यापारी जिन्हे सरकार के तरफ से TAN नंबर आवंटित हो , वो व्यापारी यदि किसी को उसके द्वारा किये गए किसी service (सेवा कार्य ) के कारण एक निश्चित धनराशि का भुगतान किसी व्यक्ति या दूसरे व्यापारी , कंपनी , फर्म को करती है तो उपरोक्त धनराशि से एक निश्चित प्रतिशत की कटौती कर लेंगी  और उपरोक्त कटौती के पश्चात ही उसे भुगतान करेंगी ।  और कटौती की हुई धनराशि को सरकार के टी डी एस खाते में उपरोक्त व्यक्ति के PAN NUMBER के अंतर्गत जमा कर देते है , यह कटौती हम भुगतान करते समय या उसके बिल को बुक करते समय जो भी पहले हो , उस समय करते है। और अगले माह के 7 तारीख को एक चालान के साथ जमा कर देते है। 

इस तरह हम उपरोक्त व्यक्ति का ADVANCE INCOME TAX टी डी एस के रूप में काट कर सरकार के खाते में जमा कर दिया , अब वह व्यापारी वित्तीय वर्ष के समाप्ति के पश्चात जब अपना INCOME TAX RETURN FILE करने जायेगा , तब उसमे टैक्स के अग्रिम भुगतान के रूप में उपरोक्त जमा हुए टीडीएस को भी जोड़ेगा।      अब यदि उपरोक्त व्यक्ति की आय पर कर उपरोक्त TDS से कम हुआ तब सरकार उस व्यक्ति को आधिक्य कर राशि का भुगतान कर देंगी और यदि उपरोक्त कर की राशि TDS से ज्यादा हुई तब शेष राशि उस व्यक्ति को अपने कर के रूप में  INCOME TAX ACCOUNT में जमा करना पड़ेगा। 

टीडीएस की दर वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए-


TDS TAX RATE ON ADVERTISEMENT EXPENSES - 

आज कल हर व्यापार में विज्ञापन जरुरी हो गया है , क्यों की व्यवसाय में कम्पटीशन काफी ज्यादा हो गया है और CUSTOMER के सामने हर समय अपना BRAND मौजूद रहे ,और उसकी BRANDING बनी  रहे इसके लिए हर व्यापारी एड़ी -चोटी का जोर लगा देता है , तो यदि आप अपने व्यवसाय की प्रगति के लिए किसी विज्ञापन एजेंसी से कोई सर्विस ले रहे है , तो याद  रहे यह सर्विस 194 C  के अंतर्गत आती है , और इस सेवा का भुगतान करते समय या इसका बिल बुक करते समय इसके रकम से टीडीएस काटना जरुरी है। 
और वह दर होगी 1 % या 2 %.
यदि उपरोक्त विज्ञापन एजेंसी कोई PROPRITERSHIP  हो अर्थार्थ यदि हम भुगतान किसी INDIVISUAL PERSON या किसी HUF संस्था को कर रहे है , तब उस स्थिति में उसको भुगतान होने वाली रकम से 1 % टी डी  एस  की कटौती करेंगे और उक्त काटी हुई रकम को आयकर विभाग को अगले महीने की 7 तारीख से पहले जमा कर देंगे। 
अब यदि उक्त विज्ञापन एजेंसी कोई COMPANY या FIRM हो तो उक्त स्थिति में आप उक्त भुगतान होने वाली रकम से 2 % का टीडीएस की कटौती करेंगे और कटौती कर के उक्त काटी हुई रकम को आयकर विभाग को अगले महीने की 7 तारीख से पहले जमा कर देंगे। 

THRESHOLD LIMIT OF TDS ON ADVERTISEMENT SERVICES 

इसके लिए आपको दो स्थिति का हमेशा ध्यान देना होगा , पहला की जिस INVOICE का आप भुगतान करने जा रहे है उसकी धनराशि कितनी है , अथवा यदि आप उसे ADVANCE PAYMENT कर रहे है , तो वह धनराशि कही तय लिमिट से ज्यादा तो नहीं है ?
यहाँ वह तय शुदा लिमिट है Rs.30,000/-.
यदि आपका भुगतान की हुई राशि अथवा बिल की राशि रु 30,000/- तक या इससे ज्यादा है तो आप ऊपर दिए हुए टीडीएस की दर से आप टीडीएस की राशि की कटौती करेंगे। 

अब दूसरी स्थिति यह है की इसकी उपरोक्त बिल की राशि रु 30,000/- से कम है , तब आप देखेंगे की पुरे वित्तीय वर्ष में उसका कुल बिल राशि अथवा हमारे द्वारा भुगतान किया हुआ राशि कही रु 1,00,000.00 तक या इससे ज्यादा तो नहीं हो गया है , यदि वह MAXIMUM LIMIT Rs. 1,00,000/- को क्रास कर चूका है तो अब आपको उसके सभी बिलो पर उपरोक्त टीडीएस के दर से टीडीएस काटना पड़ेगा। 

 ADVERTISEMENT SERVICES के अंतर्गत आने वाली SERVICES

👉PRINT AND ELECTRONIC MEDIA ADVERTISING
  1. NEWSPAPERS AND MAGAZINE पर विज्ञापन छपवाना। 
  2. TELEVISION AND RADIO पर विज्ञापन चलवाना। 
  3. DIGITAL MARKETING - Social Media पर विज्ञापन चलवाना , वेब साइट पर बैनर बनवाना , और यदि किसी विदेशी मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेमेंट कर रहे है तो ध्यान दे , भुगतान उसके भारतीय एजेंसी को हो रहा हो , जैसे यदि हम गूगल ऐड के लिए भुगतान कर रहे है तब यदि उसके भारतीय कंपनी को भुगतान कर रहे है तब हम टीडीएस की कटौती करेंगे। 
👉OUTDOOR ADVERTISING
  1. सड़क के किनारे अथवा मकान पर Hoardings और Bill Boards लगवाना। 
  2. Public Transport पर विज्ञापन अथवा स्टीकर लगवाना। 
  3. लाइट वाले बोर्ड अथवा Signage लगवा कर विज्ञापन करना। 
👉






टिप्पणियाँ