GSTR-9: वार्षिक GST रिटर्न की पूरी जानकारी (What is a GST-9 Return)

हम हर महीने जीएसटी का रिटर्न फाइल करते है , अब जैसे हम पुरे वर्ष के बहीखातों का सारांश ( ट्रायल बैलेंस ) बना कर चेक करते है की हमारी बुक्स सही है या नहीं , वैसे ही GSTR-9 के द्वारा हम अपने जीएसटी रिटर्न को भी मिलाते है , और उसमे जो भी कमियां है , उसका सुधार कर फिर उसको फाइल कर के जीएसटी विभाग को सूचित करते है कि हमारे द्वारा भरे गए रिटर्न पूरी तरह से सही और अपने बुक्स से मिले हुए है , जो भी अंतर था उसे GSTR -9 के द्वारा आपको सूचित कर दिया गया है और जो भी टैक्स बनता था उसे भी जमा किया जा चूका है। 

जाहिर सी बात है कि यह रिटर्न उक्त वित्तीय वर्ष का जीएसटी का आखिरी रिटर्न होता है , यह सभी पंजीकृत सामान्य व्यापारी ( करदाता ) के द्वारा (एक तय सीमा से अधिक टर्नओवर वालो के लिए) भरा जाना अनिवार्य है , हाँ , इसकी एक सीमा तय की गयी है , 2 करोड़ के नीचे टर्न ओवर है तो आप के लिए अनिवार्य नहीं है, लेकिन यदि आप भरते है तो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

इस रिटर्न के द्वारा आप के पुरे वित्तीय वर्ष के  सेल्स (बिक्री), परचेस (खरीद) और भुगतान किये गए कर का पुनः निरिक्षण हो जाता है , और आप निश्चिन्त हो जाते है , कि आपके द्वारा भरा गया जीएसटी रिटर्न बिलकुल सही और दोष रहित है। 

यह रिटर्न पूरे वित्तीय वर्ष (financial year) के लिए सेल्स (बिक्री), परचेस (खरीद) और उस पर दिए गए/लिए गए GST का विस्तृत विवरण प्रदान करता है।

GSTR-9


GSTR-9 क्या होता है?

यह एक वार्षिक GST रिटर्न है जिसमें पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान किए गए सप्लाई, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम, टैक्स का भुगतान आदि का सारांश होता है। वर्ष 2020 -2021 तक इसके लिए Chartered Accountant (CA) के प्रमाण की आवश्यकता होती थी , लेकिन अब आपके स्वः प्रमाण से ही यह सत्यापित हो जाता है। 

GSTR-9 किस काम आता है?


यह वर्ष भर में GSTR-1 और GSTR-3B में फाइल किए गए मासिक/त्रैमासिक रिटर्न को समेकित (consolidate) करता है और वर्ष के अंत में किसी भी विसंगति (discrepancy) को जांचने और ठीक करने में मदद करता है। यह व्यवसाय की कर देयता , और इनपुट टैक्स क्रेडिट की विसंगतियों की पहचान करता है , और उसे ठीक करने में मदद करता है।  साथ ही प्रमुख क़ानूनी प्रावधानों में CGST ACT 2017 की धारा 44 और CGST RULES का नियम 80 (3 ) के अन्तर्गत रिटर्न की समय सीमा , सारणी और रिपोर्टिंग दायित्यो को निर्धारित करता है। इसके अंतर्गत अब ई -कॉमर्स , इनपुट टैक्स क्रेडिट का मिलान और विलम्ब शुल्क की स्वतः गरणा शामिल है। इनकी त्रुटियों के निस्तारण के लिए व्यवसायी को तीन वर्ष का समय मिलता है। 

GSTR-9 कौन बनाता है?


यह GST के तहत पंजीकृत सामान्य करदाताओं (Normal Taxpayers) द्वारा फाइल किया जाता है, जिनकी एक निश्चित सीमा से अधिक वार्षिक कुल टर्नओवर (Aggregate Annual Turnover) होती है।

नोट: ₹2 करोड़ तक के कुल टर्नओवर वाले व्यवसायों के लिए इसे फाइल करना वैकल्पिक (Optional) है (समय-समय पर सरकारी अधिसूचनाओं के अनुसार यह सीमा बदल सकती है)।

यह रिटर्न उनके लिए भी भरना जरुरी है , जिनका कि वर्ष 2024 - 2025 के रिटर्न में कोई Amendment  था , अथवा वर्ष 2025 - 2026 में उन्होंने वर्ष 2024 - 2025 का कोई डाटा Correct  किया है। 
यदि कोई Correction है तो आप अभी फाइल किये जाने वाले जीएसटीआर -1 और जीएसटीआर -3B में include  कर लीजिये।  जिससे कि आप जीएसटीआर -9 में बता सके कि हमारे द्वारा भरे गए रिटर्न में कोई गलती थी , उसको हमने सुधार कर के रिटर्न फाइल कर दिया है। 

GSTR-9 क्यों बनाया जाता है?


इसे GST कानून (CGST Act, 2017) के तहत अनिवार्य अनुपालन (mandatory compliance) के रूप में बनाया गया है ताकि टैक्स अधिकारियों को वर्ष के अंत में करदाता के सभी लेन-देन का एक पूर्ण और सत्यापित विवरण मिल सके।

GSTR-9 का मिलान किससे किया जाता है?


GSTR-9 का मिलान मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष के दौरान फाइल किए गए GSTR-1, GSTR-2A, GSTR-2B और GSTR-3B रिटर्न से किया जाता है। साथ ही इसके द्वारा आपके लेखा परीक्षित वार्षिक वित्तीय विवरण जैसे - Balance Sheet, Profit and Loss Account से आपके जीएसटी रिटर्न का भी मिलान किया जाता है , उनका विवरण आपस में मिलान होना चाहिए , यदि अंतर है तो यह अंतर स्पष्ट करना पड़ेगा। 

जिनका टर्नओवर ₹5 करोड़ से अधिक है, उन्हें GSTR-9C (ऑडिट किए गए वित्तीय विवरणों के साथ सुलह विवरण/Reconciliation Statement) भी फाइल करना होता है।

GSTR-9 कब बनाया/फाइल किया जाता है?

जब आप किसी वित्तीय वर्ष के समस्त जीएसटी का रिटर्न फाइल कर देते है , तब आपका जीएसटी आर -9 रिटर्न अपने आप सक्रीय हो जाता है। इसे संबंधित वित्तीय वर्ष के बाद आने वाले वर्ष की 31 दिसंबर तक फाइल किया जाता है।

उदाहरण के लिए, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए GSTR-9 भरने की नियत तारीख (Due Date) 31 दिसंबर 2025 है (जब तक कि सरकार द्वारा इसे बढ़ाया न जाए)।

GSTR-9 को कैसे बनाया जाता है?


इसे GST पोर्टल पर ऑनलाइन भरा जाता है।

GSTR-9C



इसमें 6 भाग और 19 खंड होते हैं, जिसमें बिक्री, खरीद, ITC, टैक्स का भुगतान आदि का विवरण भरना होता है। पोर्टल पर ऑफ़लाइन यूटिलिटी (Offline Utility) का उपयोग करके JSON फाइल बनाकर भी इसे अपलोड किया जा सकता है।

GSTR-9

  • जीएसटीआर -9 का टेबल - TABLE - 1 से 3 

इसमें आपके  व्यवसाय से सम्बंधित सामान्य जानकारी दी गई होती है। जैसे - वित्तीय वर्ष , आपका जीएसटी नंबर , व्यवसाय का नाम और फाइल करने की तिथि। 

  • जीएसटीआर -9 का टेबल - TABLE - 4 & 5 

इसमें आपके Outward Supply से सम्बंधित डाटा रहता है और यह डाटा आपके किये गए Amendment के साथ ही दर्शाया जाता है। 

  • जीएसटीआर -9 का टेबल - TABLE - 6 से 8 

इसमें आपके Input Tax Credit से सम्बंधित डाटा रहता है  

  • जीएसटीआर -9 का सबसे महत्वपूर्ण टेबल - TABLE - 8A

इसमें आपके पुरे वित्तीय वर्ष के जीएसटीआर -2 B का रिकार्ड रहता है , इसमें उक्त वित्तीय वर्ष के समस्त इनपुट क्रेडिट की एंट्रीज शामिल होता है। इसके साथ ही इसमें उक्त वित्तीय वर्ष की कोई इनपुट एंट्री यदि अगले वित्तीय वर्ष के जीएसटी के रिटर्न में शामिल है , उसकी भी आपको एंट्री मिलेगी , जैसे वित्तीय वर्ष 2024 -2025 के रिटर्न में, यदि उक्त वित्तीय वर्ष से सम्बंधित कोई एंट्री वर्ष 2025 -2026 के अप्रैल से लेकर अक्टूबर माह तक के जीएसटी के रिटर्न में शामिल हो , तो वह भी आपको जीएसटीआर -9 (2024 -2025 ) के टेबल न. 8 A  में मिलेगी और साथ ही यदि आपके जीएसटी रिटर्न 2024 -2025 में यदि कोई एंट्री वित्तीय वर्ष 2023 -2024 से सम्बंधित है , तो वह एंट्री आपके जीएसटी -9 A  में स्वतः हट  जायेगा। 

  • जीएसटीआर -9 का टेबल - TABLE - 9 

व्यवसाय के कर देयता का विवरण होता है , आपके पुरे वर्ष भर में भुगतान किये गए कर का विवरण होता है , इसके अंतर्गत आपका कुल कर देयता कितनी हुई , उसमे से कितना आई टी सी से एडजस्ट हुआ और कितना आपने भुगतान किया , यदि कोई देयता है , तो वह आपको भुगतान करना पड़ेगा। 

  • जीएसटीआर -9 का टेबल - TABLE - 10  से 14 

आपने विगत वित्तीय वर्ष का जो transaction इस वित्तीय वर्ष में दर्शाया है , उसका विवरण यहाँ दर्शाया जाता है।  

  • जीएसटीआर -9 का टेबल - TABLE - 15  से 19 

इसके अंतर्गत आपके डिमांड और रिफंड , HSN का विवरण और Late Fees का डाटा रहता है।  

विलंब शुल्क (Late Fee/Penalty)

ड्यू डेट के बाद भरने पर कितना जुर्माना लगता है?


नियत तारीख के बाद GSTR-9 फाइल करने पर विलंब शुल्क (Late Fee) लगता है।

यह शुल्क आमतौर पर ₹100 प्रति दिन (CGST Act के तहत ₹50 और SGST Act के तहत ₹50) होता है।

यह विलंब शुल्क टर्नओवर की सीमा के अनुसार अधिकतम सीमा (Maximum Limit) के अधीन होता है, जो टर्नओवर के प्रतिशत के रूप में निर्धारित होता है (जैसे: ₹20 करोड़ से अधिक टर्नओवर पर अधिकतम 0.25% प्रति अधिनियम)।

नोट: सरकार समय-समय पर छूट (waiver) और शुल्क दरों में बदलाव करती रहती है, इसलिए नवीनतम अधिसूचनाओं की जाँच करना महत्वपूर्ण है।

वित्तीय वर्ष 2024-2025 के GSTR-9/9C के लिए व्यावहारिक समाधान


PRACTICAL QUERY REPORTING IN GSTR-9/9C (FY 2024-25) NOTES/CLARIFICATION
RCM of FY 24-25 paid in FY 25-26 Report in FY 2025-26 Annual Return आरसीएम की रिपोर्ट भुगतान के वर्ष + आईटीसी लाभ के वर्ष में की जाती है।
ITC of FY 23-24 Claimed in FY 24-25 & reversed in FY 24-25 Claim Shown in Table 6A1, reversal not to be shown तालिका 7 में केवल चालू वर्ष के Reversal शामिल हैं।
Table 12B mismatch due to ITC of previous year Report as per Books; justify differences in Table 13 of GSTR-9C तालिका 12B विशेष रूप से चालू वर्ष में दावा किए गए पिछले वर्ष के आईटीसी के लिए है।
Table 7J of GSTR-9 not matching with Table 4C of GSTR-3B Difference accepted क्योंकि 7J में केवल चालू वित्तीय वर्ष का ITC शामिल होता है, जबकि 3B में पिछले वर्ष का ITC भी शामिल होता है।
Reversal in FY 24-25 relating to FY 23-24 Not to be reported anywhere in GSTR-9 FY 24-25 क्योंकि केवल चालू वर्ष के Reversal का ही खुलासा किया जाना है।
ITC of FY 23-24 appearing in 2B but goods received in April 2024 Report ITC in Table 6A1 क्योंकि यदि वित्तीय वर्ष 24-25 में बुकिंग की गई है और  9C में विसंगति है तब  तालिका 13 में व्याख्या करें
Reporting of Non-GST Purchase Not Required क्योंकि GSTR-9 में कोई अधिसूचित क्षेत्र नहीं है
Table 4G1 applicability Applicable to E-commerce operators under Sec.9(5) सामान्य करदाताओं को इसे भरने की आवश्यकता नहीं है

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट