टैली में एक्सेल कैसे इंपोर्ट करें (how to import excel to tally)

दोस्तों , हम जानते है की टैली सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री करना काफी आसान है , इसमें एकाउंटिंग प्रिंसिपल के अनुसार one by one ( एक के बाद एक ) के तर्ज पर एकाउंटिंग एंट्री होती है , अपितु कभी कभी हमें एक जैसी एंट्री जो काफी ज्यादा मात्रा में होती है , को टैली में एंट्री करनी पड़ती है तब हमें लगता है  की इसमें काफी समय लग रहा है , हम किसी sortcut के बारे में सोचते है। 

अब वर्ष 2026 में जिसे आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस का वर्ष कहा जाता है , हर तरफ इसी ए आई की चर्चा है , हर सॉफ्टवेयर और हर अप्प एआई इंटीग्रेशन के साथ आ रहा है , ऐसे में टैली भी अपने आप को अपग्रेड करने में लगा है , और अब बाजार में कई थर्ड पार्टी एप्प आ गए है , जिसके माध्यम से आप ए आई के मदद से अपने रोजमर्रा के रिपिटेड कार्य को मिनटों में कर सकते है , वह भी बिना किसी त्रुटि के। 

लेकिन यहाँ हम चर्चा कर रहे है - 

Tally Prime  में Excel के डाटा को कैसे इम्पोर्ट करे 

टैली प्राइम में एक्सेल का डाटा अपलोड करने के लिए आपको किसी ए आई की मदद लेने की कोई जरुरत नहीं है , इसके लिए टैली प्राइम में ही यह सुविधा दी गई है। हा , आप अपने एक्सेल शीट को FAST  और एक्यूरेट करने के लिए ए आई की मदद ले सकते है। 

अब हम टैली प्राइम को ओपन करते है , आपके गेटवे आफ टैली के स्क्रीन पर ऊपर की तरफ यह SIGN दिखेगा - "O " और बगल में लिखा मिलेगा - :IMPORT , यही आपको क्लिक करना है।  
TALLY EXCEL IMPORT


यहाँ क्लिक करने पर आपको एक विंडो खुलेगी जिसमे ऊपर की और लिखा होगा , COMPANY DATA  और उसके निचे आएगा  TRANSACTIONS , इसी जगह आपको अपनी एक्सेल शीट इम्पोर्ट करना होगा। 

टैली में इम्पोर्ट करने के लिए एक्सेल फाइल कैसे बनाये 

पहले आप प्रोसेस समझ लीजिये , आपको एक एक्सेल शीट  तैयार करना है और फिर उसी शीट को टैली में एक इम्पोर्ट फाइल से मैचिंग करानी  है , जब आपके एक्सेल शीट टैली के शीट से Matched हो जायेगा , तब जब भी आप अपने एक्सेल शीट को इम्पोर्ट करेंगे , टैली आपके एक्सेल शीट से डाटा उठाएगा और आपके सभी वाउचर की एंट्रीज कर देगा। 
सबसे पहले आप तय करे कि  आप किस वाउचर फाइल का एक्सेल शीट तैयार कर रहे है , जैसे आप यदि PAYMENT VOUCHER या RECEIPT VOUCHER का EXCEL SHEET तैयार करना चाहते है , तो पहले आप टैली के वाउचर को OPEN करे , उस वाउचर को देखे , की उस पर क्या -क्या कॉलम दिया हुआ है। 

TALLY VOUCHER IMPORT


इस वाउचर को ध्यान से देखे , इस वाउचर में जो भी कॉलम  दिया हुआ है , उन सब का एक - एक कॉलम  आपके एक्सेल शीट में भी बनेगा , जैसे सबसे पहले आपको कॉलम  बनाना होगा कि आप किस प्रकार की वाउचर की एंट्री करना चाहते है , यहाँ यह है - RECEIPT VOUCHER , इसलिए आपके एक्सेल शीट में सबसे पहला कॉलम  होगा - वाउचर टाइप , इस कॉलम  में एंट्री में आप लिखेंगे - RECEIPT VOUCHER, इस तरह जब आप टैली में इसको मैच  कराने  जायेंगे तो वहाँ  भी ऑप्शन आएगा -  VOUCHER TYPE, इस तरह आप टैली के VOUCHER TYPE के आगे अपने एक्सेल शीट के VOUCHER TYPE को सेलेक्ट करेंगे। 

आपका एक्सेल शीट कुछ इस तरह का होगा - 

EXCEL SHEET IMPORT

इसमें ये सभी कॉलम  आये है -

  1. VOUCHER TYPE
  2. VOUCHER NO.
  3. VOUCHER DATE
  4. PARTY NAME
  5. CREDIT 
  6. CR AMOUNT
  7. BANK NAME
  8. DEBIT
  9. DR AMUONT
  10. INSTRUMENT NUMBER
  11. NARRATION 
आप यहाँ जो भी नाम लिखे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है , बस आपका डाटा टैली के सम्बंधित फील्ड तक पहुँच  जाये बस इसका ध्यान रखे।  अब इस शीट को तैयार कर के आप टैली की और आये। 

TALLY IMPORT SHEET

अब आप ऊपर दिखाए गए चित्र की तरह एक TEMPLATE CREATE कर लीजिये , टेम्पलेट क्रिएशन का बटन दबाते ही टैली आपके EXCEL SHEET का LOCATION पूंछेगा , अब आप अपने एक्सेल शीट का एड्रेस इसमें सेलेक्ट कर लीजिये।  आप जैसे ही अपने एक्सेल शीट का पता इसमें सेलेक्ट करेंगे वैसे ही आपके सामने TEMPLATE CREATION FILE ओपन हो जायेगा। 

टैली ईआरपी  में एक्सेल फाइल कैसे इम्पोर्ट करे 

इसलिए टैली में एक्सेल शीट के माध्यम से एंट्री की भी सुविधा दी गई है , इसके लिए हमें Tally से एक  TDL खरीदना पड़ता हे। 

टी डी एल का क्या अर्थ है  (Full Form of Tally TDL)

टी डी एल  का विस्तारक स्वरुप -  Tally Definition Language.

यह टैली के द्वारा विकसित किया गया प्रोग्रामिंग लैंग्वज है , जो टैली डेवलपर्स के लिए यूजर के मुताबिक प्रोग्राम बनाने के लिए विकसित किया गया है ,  टी डी एल हम जैसे उपयोगकर्ता के लिए एक विकाश मंच प्रदान करता है , वैसे टैली द्वारा यह डेवेलपर्स के लिए फ्री  प्रदान किया जाता है। (90 दिन के लिए ). 

टैली  सॉफ्टवेयर इस तरह से विकसित किया गया है कि यह सभी उपयोगकर्ता के लिए सामान रूप से उपयोगी हो , परन्तु सभी उपयोगकर्ता की जरुरत अलग अलग होती हे , इसलिए टी डी एल को विकसित किया गया है। 

एक्सेल इम्पॉर्र्ट के लिए टी डी एल कहा से ले - 

आप की सारी परेशानियों का समाधान टैली के पास मौ जूद है , टी डी एल के लिए भी आपको टैली गेटवे पर टैली हेल्प का बटन दबाना है , इसके लिए आपको F1 प्रेस करना है।  उसके बाद टैली शॉप का बटन दबाना है , अब आपके सामने टैली के सभी टी डी एल प्रोग्राम की लिस्ट खुल जाती है। 



यहाँ कई किस्म के टी डी एल प्रोग्राम हमें दिखाई देते है , अब हमें अपनी जरुरत के मुताबिक प्रोग्राम चुनना पड़ेगा। 
Tally ERP 9 में Tally shop टैली के ऊपरी टैब पर हर वक्त दिखाई देता रहता है , इसे हम डायरेक्ट क्लिक करके या Ctrl +S दबा कर , टैली शॉप में जा सकते है , वहाँ जाकर हमें सर्च बॉक्स में सिर्फ "Import" लिखना है , और टैली में एक्सेल को Import करने वाले सभी TDL हमारे सामने आ जायेंगे। 

हमें मुख्यतः दो TDL की जरुरत पड़ती है -

  • Import Master from Excel 
  • Import Journal from Excel.
इसके आलावा आप अपनी जरुरत के मुताबिक और भी TDL देख सकते है। 

(Mathod one — first open any entry in tally and export it as XML with .txt extension then open it with. MS Office after that find variable fields and  insert mail merge database ( i.e.that excel file ) now save and close the field. This file is your template of import. )

टिप्पणियाँ