कार के लिए सबसे अच्छी बीमा ( Best Car Insurance Policy)

 हमारे देश में बीमा कंपनियों की भरमार है , IRDA के अनुसार देश में कुल 57 Insurance Company Registered है , इनमे से 24 कम्पनियाँ Life Insurance के क्षेत्र में है और Non Life Insurance या General Insurance के क्षेत्र में 34 कम्पनियाँ रजिस्टरड है , इनमे से सिर्फ Life Insurance Corporation (LIC) ही एक सरकारी कंपनी ( Public Sector Company ) है , बाकि सब Private Sector की कम्पनियाँ  है। 

हर कंपनी बेहतर कवरेज , कम प्रीमियम और सबसे तेज दावा निपटान का वादा करती है , अब अपने कार के लिए सबसे अच्छी बिमा पालिसी किस कंपनी की है , यह चुनना बहुत ही मुश्किल कार्य है , क्योकि हर व्यक्ति की जरूरते और बजट अलग - अलग होता है। 

CAR_INSURANCE


सबसे अच्छी कार बीमा पॉलिसी कैसे चुने 

सबसे अच्छी कर पॉलिसी चुनने के लिए आपको निम्न पैमाने पर सभी पॉलिसी को रिसर्च करना होगा -

  • कवरेज: सुनिश्चित करें कि आपकी पॉलिसी आपके वाहन को सभी तरह के नुकसान से सुरक्षित रखती है, जैसे कि दुर्घटना, चोरी, आग, प्राकृतिक आपदाएं आदि।
  • दावा निपटान: यह जांच लें कि कंपनी का दावा निपटान प्रक्रिया कितनी आसान और तेज है।
  • नेटवर्क गैरेज: आपके शहर में कंपनी के कितने नेटवर्क गैरेज हैं, यह भी एक महत्वपूर्ण कारक है।
  • प्रीमियम: प्रीमियम की तुलना करें, लेकिन केवल कीमत को ही आधार न बनाएं। कवरेज और अन्य लाभों को भी ध्यान में रखें।
  • अतिरिक्त सुविधाएं: कुछ कंपनियां रोडसाइड असिस्टेंस, व्यक्तिगत दुर्घटना कवर आदि जैसी अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करती हैं।
  • कंपनी की प्रतिष्ठा: कंपनी की प्रतिष्ठा और बाजार में उसकी स्थिति भी एक महत्वपूर्ण कारक है।

👉Insurance मे ये राइडर जरूर ले ( Insurance Raidar)


आपको अपने Car Insurance को और बेहतर बनाने के लिए कुछ जरूरी Raidar जरूर लेने चाहिए, ये आपको अनिवार्य थर्ड पार्टी लाईबिलिटि और वैकल्पिक ओंन damage के अलावा आपको अतिरिक्त सुरक्षा देते है, ये मूल्य ह्रास, इंजन की सुरक्षा  और अन्य जोखिमो से सुरक्षा प्रदान करते हैं, जिससे उच्च क्लैम का भुगतान सुनिश्चित होता है। 
  • ये एड ऑन बीमा कंपनी से मिलता है, और ज्यादातर 5  साल तक के  पुराने वाहन पर लागु होते है। 
  • एड ऑन की कीमत इसके मूल प्रीमियम रकम का 5 - 10% ही होता है, इसलिए इसको लेने से बीमा कर्ता के ऊपर कोई बहुत ज्यादा बोझ नही आता है। 
  • नई कार के लिए जीरो डिप्रेशिएशन, रिटर्न टु ईनवाॅयस, इन्जन प्रोटेक्शन,  रोडसाइड असिस्टेंट और टायर प्रोटेक्शन तो अवश्य होना चाहिए। 
आइये इन सभी राइडर्स को एक-एक कर के समझते है-

जीरो डिप्रेशिएशन कवरेज 

नई कार का मूल्य मे तेजी से गिरावट आती है, लेकिन यह राइडर्स इसकी शुरुआत के मरम्मत मे अधिकतम मूल्य प्रदान करता है  यह हाई-एण्ड  ( आयातित  वाहनो के महंगे ) पार्ट्स के लिए फायदेमंद है। 
यह बदले गये पार्ट्स ( जैसे प्लास्टिक  ,रबर, या धातु के पार्ट्स) के लिए बिना मुल्य ह्रास के पूरा भुगतान दिलाता है। 
हाॅ,  इसके लिए आपको वर्ष मे 0-2क्लेम की ही अनुमति मिलती है।

इंजन प्रोटेक्शन कवरेज 

वैसे इंजन कवर तो सामान्य बीमा मे भी कवर रहता है  , लेकिन यह राइडर्स आपको अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है, जैसे मुम्बई, दिल्ली  जैसे शहरो मे जल जमाव के कारण इंजन खराब हो जाता है, यह राइडर्स महंगी गाड़ियों के लिए अच्छा है। 
यह पानी भरने, तेल का लीकेज, और यांत्रिक या इलेक्ट्रिक खराबी  से होने वाले इन्जन की क्षति और उसके बदलने की लागत को कम करता है। ये सभी स्टेंडर्ड पॉलिसी मे कवर नही होता है।

रिटर्न टु ईनवाॅयस कवर 

यह राइडर्स नई कार की पूरी खरीद लागत क्लेम करने मे मदद करता है, इस राइडर्स की वजह से आपके क्लेम करने पर इन्श्योरेन्स कम्पनी आपके कार के पूरी खरीद कीमत आपको देती है, अथवा उसी माॅडल की नई कार आपको प्रदान करती है, तीन वर्ष से पुरानी बेन्च एस एस क्लास मे क्‍लेम अन्तर 50लाख का हो सकता है। 
अब सवाल आता है कि क्लेम करने पर आपको भुगतान किस प्रकार प्राप्त होता है, वो ऐसे है कि कुल हानि, चोरी या रिजनेबल हानि की स्थिति मे पूरा मूल इनवॉइस मूल्य ( पंजीकरण और रोड टैक्स सहित) का भुगतान मिलता है,  जो बीमित घोषित मूल्य ( आईडीवी से अन्तर को पाटता है। 


Car-Insurance

रोडसाइड असिस्टेंस कवर ( ROADSIDE ASSISTANT)

यह राइडर्स लेने पर आपको ब्रेक डाउन होने की स्थिती मे सहायता मिलता है  जो वाहन से अपरिचित या लम्बी दुरी की यात्रा करने वालो के लिए जरुरी है। 
Car खराब होने पर 24/7 On-Road मदद जैसे- टोइंग, ईंधन डीलिवरी, टायर बदलना, बैटरी जम्प स्टार्ट, चाभी, मिस्त्री सेवा इत्यादि मिलता हैं। 

No-Claim बोनस कवर् ( NCB COVERAGE)


यह राइडर सावधानी से चलाने वाले drivers के लिए प्रीमियम बचत होती हैं। 
एक claim file करने के बाद भी प्रीमियम पर आपके संचित एन सी बी डिस्काउंट ( जो 50%तक हो सकता हैं) की सुरक्षा करता है, इसे शून्य पर रिसेट होने से बचाता है। 

टायर प्रोटैक्शन कवर (TYRE PROTACTION)


यह कवर पंचर, सुजन, कट लगने जैसी दुर्घटना- रहित टायर क्षति की मरम्मत या बदलने की लागत की भरपाई करता है। 

यात्री सहायता कवर


यह दुर्घटना मे यात्रियों के लिए चिकित्सा खर्च, अस्पाताल मे भर्ती या मृत्यु, विकलांगता के लिए मुआवजा प्रदान करता है। 

चाभी बदलने का कवर


यह कवर आपके खोई हुई, चोरी हुई या क्षती ग्रस्त चाभियो को बदलने की लागत की भरपाई करता है, इसमें लॉक सेट की मरम्मत भी शामिल है। 

निजी समान के नुकसान का कवर्


यह कवर्, कार के अंदर रखे हुए व्यक्तिगत समान की चोरी या क्षति के लिए मुआबजा दिलाता है। इसमें व्यक्ति गत सामान मे आपके गैजेट और कपड़े भी शामिल हैं। सामान्य बीमा मे ये नुकसान बीमा मे कवर नही होता है। 

दैनिक भत्ता कवर 

जब कार मरम्मत के लिए गैरेज मे होती है तब टैक्सी के लिए यह राशि मिलता है। 

आउटस्टेशन इमरजेन्सी कवर 

यह शहर के बाहर यात्रा के दौरान ब्रेक डाउन होने पर आवास, यात्रा या मरम्मत के लागत को कवर करता है। यदि आप पहाड़
 जगहो पर यात्रा करते है तब तो यह राइडर्स आपको जरूर लेना चाहिए। 

कौन सी इन्स्योरेन्स कंपनी सबसे अच्छी है?

उपरोक्त पैमाने पर मेरी नजर में सबसे अच्छी कंपनी TATA AIA आती है , हालाँकि और कंपनियों के भी प्लान काफी अच्छे है , जिनका  हम एक - एक कर के विस्तार से अध्ययन करेंगे , और जैसा की मैंने ऊपर कहाँ की प्रत्येक व्यकित की जरूरते और बजट अलग - अलग होती है , इसलिए सबकी पसंद भिन्न भी हो सकती है , लेकिन Best का चुनाव तभी संभव है जब हम सभी पहलू पर विचार कर के , तुलना कर के सबसे बेस्ट का चुनाव करे। 
तो सबसे पहले हम देखते है - TATA AIA को। 

टाटा ऐआईजी  की इंस्युरेन्स पॉलिसी 

टाटा भारत की सबसे विश्वसनीय ब्रांड है , यह नाम विश्वसनीयता और गुड़वत्ता गुणवत्ता का पर्याय बन चुका है, अब कार इंश्योरेंस के क्षेत्र में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। तो आइए जानते हैं कि क्या बातें टाटा की कार इंश्योरेंस पॉलिसी को एक बेहतर विकल्प बनाती हैं:


1. व्यापक कवरेज:


टाटा की कार इंश्योरेंस पॉलिसी व्यापक कवरेज प्रदान करती है, जिसमें दुर्घटना, चोरी, आग, प्राकृतिक आपदाओं, और तीसरे पक्ष की क्षति जैसी स्थितियों को शामिल किया जाता है।
कुछ पॉलिसियों में व्यक्तिगत दुर्घटना कवर, रोडसाइड असिस्टेंस, और इंजन और गियरबॉक्स कवर जैसे अतिरिक्त लाभ भी शामिल हो सकते हैं।

2. दावा निपटान की आसानी:


टाटा का दावा निपटान प्रक्रिया सरल और त्वरित होने का दावा करती है।
ऑनलाइन दावा प्रक्रिया, नेटवर्क गेराज की उपलब्धता, और 24x7 ग्राहक सहायता जैसी सुविधाएं दावा निपटान को आसान बनाती हैं।

3. अनुकूलित योजनाएं:


टाटा विभिन्न प्रकार की कार इंश्योरेंस योजनाएं प्रदान करता है, ताकि आप अपनी आवश्यकताओं और बजट के अनुसार सबसे उपयुक्त योजना का चयन कर सकें।
थर्ड पार्टी इंश्योरेंस से लेकर व्यापक कवरेज वाली पॉलिसियों तक, आप अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप योजना चुन सकते हैं।

4. विश्वसनीय ब्रांड:


टाटा एक विश्वसनीय और सम्मानित ब्रांड है, जिसका देश भर में मजबूत नेटवर्क है।
इस ब्रांड से जुड़कर आप एक विश्वसनीय और भरोसेमंद इंश्योरेंस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

5. आकर्षक ऑफर्स और छूट:


टाटा समय-समय पर आकर्षक ऑफर्स और छूट प्रदान करता है, जिससे आप अपनी प्रीमियम लागत को कम कर सकते हैं।

नो-क्लेम बोनस, 

ऑनलाइन भुगतान छूट, और अन्य विशेष ऑफर्स का लाभ उठाकर आप अपनी जेब पर बोझ कम कर सकते हैं।

टाटा एआईजी सैफायर ++ पॉलिसी सबसे अच्छी क्यों 

एक व्यापक कार इंश्योरेंस पॉलिसी है जो आपके वाहन को विभिन्न प्रकार के जोखिमों से सुरक्षित रखती है। यह पॉलिसी उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है जो अपने वाहन के लिए अधिकतम सुरक्षा चाहते हैं।


नोट  - अगर आपके मन में अपनी गाड़ी के बीमा  को लेकर कोई प्रश्न है तो आप मुझे कमेंट कर के पूछ सकते है , या मेरे व्हाट्सप्प नंबर - 8949699897 पर व्हाट्सप्प कर सकते है , अगर आपको अपने गाड़ी का बीमा रिनिवल करवाना हो तो भी आप मेरे नंबर पर massage करके , अपना नवीन बीमा अपने नंबर पर तुरंत प् सकते है। 
आपके मन में कोई प्रश्न हो तो अवश्य पूछे , या नीचे दिए गए एक सर्वे लिंक को भरे , जिससे मुझे आपके समस्या की जानकारी मिल सके - गाड़ी के बीमा का सर्वे 

आप को यदि अपने गाड़ी का इन्स्योरेन्स रिनिवल करवाना हो तो इस फॉर्म को भरे , आपको तुरंत ही आपके व्हाट्सएप्प पर आपका कोटशन प्राप्त होगा  - 




टिप्पणियाँ